फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन छात्राओं की आत्महत्या: एक और ने की खुदकुशी की कोशिश, परिजन बोले- छात्राएं दबंग छात्रों से थीं परेशान

Sun, 25 Dec 2022 04:47 PM IST
ishwar ashish गौरी त्रिवेदी, अमर उजाला, लखनऊ

सार

सीतापुर के एक कॉलेज में तीन छात्राओं की खुदकुशी मामले में परिजनों ने खुलासा किया है कि छात्राएं दबंग छात्रों से परेशान थीं। इस बीच एक अन्य छात्रा ने भी आत्महत्या की कोशिश की।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले के आरबीएसबीएस कॉलेज, कमलापुर में सात दिन के भीतर तीन छात्राओं की आत्महत्या में अब उनके अभिभावकों का कहना है कि दबंग छात्रों के शोषण के चलते बेटियों ने जान दी। खुदकुशी करने वाली एक छात्रा की बहन ने बताया कि कॉलेज के ही दबंग छात्रों ने उसकी बहन का शोषण किया था। अब उसे भी खतरा है। वहीं, शनिवार को एक अन्य छात्रा ने दबंगों की छींटाकशी से तंग होकर कक्षा में ही ब्लेड से हाथ काट लिया।

विज्ञापन


कमलापुर थाना क्षेत्र के तिवारीपुर में शनिवार को अखबार की टीम पहुंची। कक्षा 11 की छात्रा के सरायन नदी में छलांग लगाने को लेकर उसके परिजनों का मन टटोला तो बहन फफक पड़ी। गम व गुस्से में बोली कि उसकी बहन तो चली ही गई है, घर के अन्य सदस्यों की जान बची रहे, इसलिए मुंह नहीं खोलना चाहते।

ये भी पढ़ें - मदरसों में शुक्रवार को ही रहेगा साप्ताहिक अवकाश, 2023 का कैलेंडर जारी किया
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राहुल गांधी की यात्रा में हर जिले का रहेगा प्रतिनिधित्व, यूपी कांग्रेस ने की विशेष तैयारी


एक छात्रा की बहन ने कहा कि यह आत्महत्या नहीं हत्या है। आरोप लगाया कि छात्रा का कॉलेज के कुछ दबंग लड़कों ने मानसिक शोषण किया। जिसके कारण एक ऐसी लड़की ने कथित आत्महत्या कर ली जो आत्महत्या के नाम से चिढ़ती थी। शिवपुरी कुर्सिनपुरवा में फंदे पर लटककर जान देने वाली इंटर की छात्रा की मां से जब घटना को लेकर बात की गई तो वह बिलख उठी।
विज्ञापन


भर्राई आवाज में बोलीं कि ह्रदय रो-रोकर कह रहा है, बिटिया को पढ़ाने कॉलेज न भेजते तो यह घटना न होती। पिता ने बताया कि एक माह पहले ही अचानक बेटी का मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ा। बात-बात पर चिड़चिड़ाने लगी थी। गुस्से में चीजें तोड़ने लगती थी। पिता ने कॉलेज के अनुशासन पर सवाल उठाए हैं।

कॉलेज में पांच सदस्यीय निगरानी समिति गठित
कॉलेज में शनिवार को एक और छात्रा के साथ हादसा पेश आया। सहपाठियों की छींटाकशी से तंग इंटर की छात्रा ने कक्षा में ही ब्लेड से कलाई के पास हाथ काट लिया। अफरातफरी के बीच जख्मी छात्रा का प्राथमिक उपचार कराने के बाद घर भेज दिया गया। वहीं, सात दिन के अंतराल पर तीन छात्राओं की खुदकुशी के मामलों की अमर उजाला में खबर प्रकाशन के बाद कॉलेज के प्रधानाचार्य ने पांच सदस्यीय निगरानी समिति गठित की है। मामले पर आरबीएसबीएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य साकिब जमाल अंसारी का कहना है कि पांच सदस्यीय निगरानी समिति प्रत्येक कक्षा में जांच कर उदंड छात्रों की पहचान करेगी। सहपाठियों के चिढ़ाने से छात्रा ने हाथ काटा था। उपचार कराकर उसे घर भेज दिया गया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें