फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सद्भावना मिशन यानी ढाक के तीन पात

Fri, 18 Oct 2013 10:32 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन की मैराथन बैठकों के बाद मुजफ्फरनगर की आग बुझाने के लिए बनी मंत्रियों की कमेटी का हाल ढाक के तीन पात जैसा हो गया।
विज्ञापन


पहले ही दौरे में कमेटी को लेकर किए गए दावे हवा हवाई हो गए। पहले हवाई जहाज और फिर हेलीकॉप्टर से यात्रा पर गए मंत्रियों के भारी-भरकम दल का सद्भावना मिशन मानो पूरा हो गया लगता है।

कुछ आश्वासनों और घोषणाओं के साथ वजीरों की टीम राजधानी लौट आई। न तो यह चर्चा हुई कि पहले दौरे से क्या हासिल हुआ और न ही यह कि अगले दौरे में क्या होगा? एक मंत्री की मानें तो पूरी एक्सरसाइज का मकसद ही समझ से परे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या-क्या है, इसे लेकर न तो राजा साफ है और न ही वजीर। पार्टी मुखिया को जरूर लगता है कि ऐसी कसरत से जनता में अच्छा संदेश जाता है।

पर, संदेश क्या देना है, पहले दौरे से साफ नहीं हो पाया। दावे तो वजीरों के मुजफ्फरनगर-शामली में कैंप कर गांव-गांव जाने के थे लेकिन अगला दौरा तय होगा, इसे लेकर खुद मंत्री ही संशय जता रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें