फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः कारोबारी को संदिग्ध हालात में लगी गोली, मचा हड़कंप

Tue, 03 Nov 2020 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ में सुशांत गोल्फ सिटी के अलेक्सा पार्थ अपार्टमेंट में रहने वाले 27 वर्षीय रीयल एस्टेट कारोबारी अभिषेक सिंह को रविवार देर रात अपनी ही लाइसेंसी रिवाॅल्वर से संदिग्ध हालात में गोली लग गई। गोली की आवाज से अपार्टमेंट में हड़कंप मच गया। पुलिस ने अभिषेक को लोहिया अस्पताल भेजा जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


हालांकि, अभिषेक ट्रॉमा सेंटर नहीं पहुंचा। पुलिस के मुताबिक, वह किसी निजी अस्पताल में उपचार करा रहा है। पुलिस का कहना है कि अभिषेक को उसकी ही लापरवाही से गोली लगी है। जांच की जा रही है। इंस्पेक्टर सचिन कुमार सिंह ने बताया कि अभिषेक मूलरूप से अयोध्या का रहने वाला है और यहां अलेक्सा पार्थ अपार्टमेंट के पांचवें तल पर स्थित फ्लैट में रहता है।
विज्ञापन

अपनी ही लाइसेंसी रिवाॅल्वर से लगी गोली

रविवार रात करीब पौने 12 बजे उसके फ्लैट से गोली चलने की आवाज आई तो आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस को अभिषेक लहूलुहान हालात में मिला। गोली उसकी कमर के आर-पार हो गई थी। उसे अस्पताल भेजा गया। पुलिस का कहना है कि अभिषेक को गोली अपनी ही लाइसेंसी रिवाॅल्वर से लगी है।

ऐसा प्रतीत हो रहा है कि रिवाल्वर कमर में खोंसते वक्त गोली चल गई जिससे वह घायल हो गया। उसकी कमर व हाथ में गोली लगने के निशान हैं। पुलिस का कहना है कि फिलहाल इस मामले में किसी ने तहरीर नहीं दी है। अभिषेक ने लाइसेंसी शस्त्र के रखरखाव में लापरवाही की है। उसके स्वस्थ होने के बाद पुलिस शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराने की कार्रवाई करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें