फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा और ज्ञान के जरिये वास्तविक बदलाव संभव : बेबी रानी मौर्य

विज्ञापन
बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में चार दिवसीय डाॅ. आंबेडकर जयंती और स्थापना दिवस समारोह
विज्ञापन
लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में चार दिवसीय डाॅ. आंबेडकर जयंती और स्थापना दिवस समारोह का संगोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मंगलवार को समापन हो गया। बीबीएयू परिसर में ''भीम वॉक'' का आयोजन हुआ। इसमें कुलपति प्रो. राजकुमार मित्तल समेत शिक्षकों, कर्मचारियों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों ने पदयात्रा कर डॉ. आंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

संगोष्ठी में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि ज्ञान और शिक्षा के जरिये ही समाज में वास्तविक परिवर्तन संभव है। उन्होंने सभी वर्गों, खासकर महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर दिया। राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी शिक्षा के जरिए लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। मुख्य वक्ता दलित इंडियन चेंबर ऑफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्री के फाउंडर शशांक कुंवर ने बताया कि उद्यमिता के जरिये वंचित वर्गों को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
बीबीएयू में छात्रों के नवाचार और स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए ''नवकल्पना'' इनक्यूबेशन केंद्र की शुरुआत हुई। कुलपति प्रो. राजकुमार मित्तल ने बताया कि यह केंद्र छात्रों को अपने नए विचारों को विकसित करने और उन्हें आगे बढ़ाने का मौका देगा।

बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में चार दिवसीय डाॅ. आंबेडकर जयंती और स्थापना दिवस समारोह

बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में चार दिवसीय डाॅ. आंबेडकर जयंती और स्थापना दिवस समारोह

बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में चार दिवसीय डाॅ. आंबेडकर जयंती और स्थापना दिवस समारोह

बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में चार दिवसीय डाॅ. आंबेडकर जयंती और स्थापना दिवस समारोह

बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में चार दिवसीय डाॅ. आंबेडकर जयंती और स्थापना दिवस समारोह

बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में चार दिवसीय डाॅ. आंबेडकर जयंती और स्थापना दिवस समारोह

बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में चार दिवसीय डाॅ. आंबेडकर जयंती और स्थापना दिवस समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें