फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल बाद ले सकेंगे नाइट सफारी का मजा

Fri, 30 Aug 2013 01:04 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
औद्योगिक विकास आयुक्त आलोक रंजन ने कहा कि देश की पहली नाईट सफारी चार साल में बनकर तैयार होनी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने गुरूवार को प्रथम चरण के लिए वित्तीय सलाहकार की नियुक्ति संबंधी प्रस्ताव के साथ ही इसके लिए शर्तों को मंजूरी दी।

आयोजित बैठक में रंजन ने कहा कि इस योजना को तय समय में पूरा किया जाना चाहिए। लिहाजा इसकेलिए ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी प्राइवेट डेवलपर्स को नियुक्त करें।

उन्होंने तकनीकी सलाहकार द्वारा परियोजना के लिए विस्तृत डिजाइन तैयार किये जाने के साथ ही परियोजना के मास्टर प्लान को केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण से पर्यावरण नियमों की मंजूरी के आदेश दिये।

गौरतलब है कि ग्रेटर नोएडा में 250 एकड़ में नाईट सफारी बनायी जानी है। इसकेलिए पिछले दिनों कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है।

इस योजना को अमली जामा पहनाने के लिए सरकार ने बर्नाड हरीसन एंड फेंडस प्राइवेट लिमिटेड का चयन किया है। कंपनी इससे पहले सिंगापुर,चीन और थाईलैंड में सफारी बना चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिड़ियाघर प्राधिकरण ने 2007 को कंपनी के डीपीआर को मंजूरी दी थी। बैठक में प्रमुख सचिव उद्योग एसपी सिंह, महानिदेशक पर्यटन संजीव सरन ग्रेटर नोएडा केमुख्य कार्यपालक रमा रमण और महाप्रबंधक प्लानिंग लीनू सहगल समेत कई अफसर मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें