फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतीत का झरोखा: दिन में अटल के खिलाफ प्रचार, शाम को उन्हीं के साथ भोजन

Thu, 06 Jan 2022 01:02 PM IST
ishwar ashish अखिलेश वाजपेयी, अमर उजाला, लखनऊ

सार

जगदीश चंद्र दीक्षित अटल से बोले, ‘बड़ी देर कर दी। अम्मा इंतजार कर रही हैं। कह रही थीं कि तुमने कहीं ज्यादा तो नहीं कह दिया।’अटल जी ठहाका लगाकर हंसे... पढें यह रोचक वाक्या
विज्ञापन
जगदीश चंद्र दीक्षित - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यह बात कम ही लोगों को पता होगी कि विधान परिषद के सभापति रहे जगदीश चंद्र दीक्षित पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की बुआ कृष्णा दीक्षित के पुत्र थे। दीक्षित 1957 से 1960 तक विधानपरिषद के सदस्य रहे। राज्यसभा और  लोकसभा के भी सदस्य रहे। बाद में 1986 तक फिर विधान परिषद के सदस्य रहे। मूल रूप से उन्नाव के रहने वाले अटल जी के फूफा लक्ष्मीनारायण दीक्षित डीएवी कॉलेज में अध्यापक थे।

विज्ञापन


दीक्षित का जन्म लखनऊ के मकबूलगंज में हुआ था। अटल जी ने अपने संस्मरण में लिखा है, ‘जगदीश जी यद्यपि मुझसे एक वर्ष छोटे थे, लेकिन समवयस्क होने के नाते हम काफी गहरे मित्र थे। बावजूद इसके कि वह कांग्रेस में थे और मैं जनसंघ में।  पर, इससे रिश्तों पर जरा भी असर नहीं पड़ा। मुझे जनसंघ से 1953 में लखनऊ से लोकसभा का चुनाव लड़ने का आदेश मिला।’

शिक्षक अमित पुरी बताते हैं कि अटल जी ने उन्हें एक बार बताया था कि यह उपचुनाव लखनऊ से सांसद चुनी गईं विजय लक्ष्मी पंडित के त्यागपत्र देने के कारण हो रहा था। उप चुनाव में कांग्रेस से पं. नेहरू के चचेरे भाई की पत्नी शिवराजवती नेहरू उम्मीदवार थीं। जगदीश जी उनके प्रचार में जनसंघ की खूब आलोचना करते और अटल जी कांग्रेस की। शाम को अटल जी का भोजन अक्सर बुआ के घर ही होता था। एक दिन उन्हें कुछ देरी हो गई। संयोग से उस दिन जगदीश जी ने जनसंघ के विरुद्ध काफी तीखे भाषण दिए थे।
विज्ञापन


बाहर निकले तो देखा कि जगदीश जी जनसंघ के चुनाव कार्यालय के बाहर खड़े उनका इंतजार कर रहे थे। वे अटल से बोले, ‘बड़ी देर कर दी। अम्मा इंतजार कर रही हैं। कह रही थीं कि तुमने कहीं ज्यादा तो नहीं कह दिया।’अटल जी ठहाका लगाकर हंसे। फिर बोले, चलो भोजन किया जाए। कल फिर एक-दूसरे के खिलाफ हाथ आजमाना है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें