फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब अटल जी पूरे चुनाव में लगाते रहे पाजामा पहनाने की गुहार, पढ़ें- ये मजेदार वाक्या

Wed, 26 Dec 2018 04:07 PM IST
ishwar ashish अखिलेश वाजपेयी, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

एक चुनाव में अटल बिहारी वाजपेयी ने लोगों से पाजामा पहनाने की खूब गुहार लगाई थी। कुछ लोग हंसते हैं कि अटल लोगों से पाजामा क्यों मांगेंगे। पर, यह बात सोलह आना सच है। अटल जी भाषण कला के महारथी तो थे ही और कैसे अपनी बात कहनी है इसे भी बखूबी समझते थे।

विज्ञापन


बात 1991 की है। अटल जी लखनऊ से लोकसभा का चुनाव लड़ रहे थे। उस समय बख्शी का तालाब नाम से विधानसभा क्षेत्र नहीं था। तब इसका नाम महोना था। महोना के कुम्हरावां गांव में अटल की सभा थी।  अटल बोले, ‘भाइयों और बहनों! सिर्फ कुर्ता न पहनाना। पाजामा भी जरूर पहना देना। सोचो! कुर्ता पहने कोई आदमी पाजामा बिना कैसा लगेगा।

दरअसल, उस समय लोकसभा और विधानसभा का चुनाव एक साथ हो रहा था। यह बताने की जरूरत तो है नहीं कि अटल के कंधों  पर ही भाजपा को जिताने की जिम्मेदारी थी। उन्होंने कुम्हरावां की सभा में कहा, ‘मेरे साथ विधानसभा चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार को भूल न जाना। यह तो वही होगा जैसे किसी को कुर्ता पहना दिया और धोती या पाजामा  पहनाना भूल गए।
विज्ञापन


सोचो! सिर्फ मुझे कुर्ता पहनाकर भेज दोगे और धोती या पाजामा नहीं पहनाओगे तो कैसा लगूंगा।’ लोग खिलखिलाकर हंस पड़े। अटल ने फिर चुटकी लेते हुए कहा, ‘अरे भाई! मैं यहां से चुनाव लड़ रहा हूं। आप सब घर वाले हो। हंस लो लेकिन बिना धोती या पाजामा पहनाए दिल्ली भेजकर देशभर में हंसी न कराना।’

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें