फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘रेमंड सर्टिफाइड टेलर’ बनने के लिए पहुंचें यहां...

Sun, 22 Dec 2013 12:03 AM IST
अतुल भारद्वाज/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं की स्किल्स डवलप करने के लिए वस्त्र उद्योग की जानी-मानी कंपनी रेमंड ने यूपी सरकार के साथ हाथ मिलाया है।
विज्ञापन


लखनऊ सहित पांच शहरों में कंपनी अपने स्किल्ड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट बाय रेमंड (एसटीआईआर) खोलेगी। यह पहल कंपनी ने यूपी स्किल डवलपमेंट मिशन में की है।

सीएम आवास पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मौजूदगी में यह करार किया गया।

रेमंड शोरूम में आयोजित हुई प्रेसवार्ता में कंपनी के उपाध्यक्ष राम भटनागर ने बताया कि पहला एसटीआईआर अलीगंज स्थित आईटीआई में खोला जाएगा।

इसके अलावा वाराणसी, मेरठ, आगरा और गाजियाबाद में ये विशेष सिलाई प्रशिक्षण केंद्र खोले जाने का अनुबंध सरकार के साथ हुआ है।

इसमें यूपी सरकार की मदद से प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाएंगे। यह प्रशिक्षण निशुल्क दिया जाएगा। इसमें खास तौर पर गरीब तबकेऔर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों पर ध्यान दिया जाएगा।

देश में करीब 20,000 करोड़ के टर्नओवर की कंपनी रेमंड ऑटोमेटिक मशीन जैसी उच्च तकनीक के साथ यह प्रशिक्षण देगी।

इसके बाद अगर युवा चाहें तो खुद रेमंड सर्टिफाइड सिलाई केंद्र खोल सकते हैं। छह महीने के इस कोर्स में शर्ट और ट्राउजर बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

हर साल दो बैच रहेंगे, प्रत्येक की क्षमता 150 है। प्रत्येक साल 1500 युवाओं को यहां प्रशिक्षित किया जाएगा।

अगर कोई आगे प्रशिक्षण चाहता है तो इसके लिए भी सहयोग किया जाएगा। देशभर में ऐसे 20 प्रशिक्षण केंद्र खोलने की कंपनी की योजना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें