फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस कांड में पीएफआई का मास्टरमाइंड रऊफ शरीफ गिरफ्तार, मस्कट भागने की फिराक में था

Sun, 13 Dec 2020 10:32 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

हाथरस कांड में वांछित आरोपी रऊफ शरीफ को प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने त्रिवेंद्रम हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया। पीएफआई की छात्र विंग का महासचिव रऊफ मस्कट भागने की फिराक में था।

विज्ञापन


हाथरस में दंगा भड़काने के आरोप में मथुरा के मांट टोल से पांच अक्तूबर को पीएफआई के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था। पकड़े गए अतीकुर्रहमान व मसूद ने पूछताछ में बताया था कि दंगा भड़काने के लिए उन्हें केरल निवासी पीएफआई की छात्र विंग के महासचिव रऊफ शरीफ ने आर्थिक मदद व संसाधन उपलब्ध कराए थे।

इस मामले में विदेश से फंडिंग होने के तथ्य सामने आने के बाद प्रवर्तन निदेशालय भी जांच में जुट गया था। रऊफ समेत अन्य आरोपियों के लिए 18 नवंबर को लुकआऊट नोटिस भी जारी किया गया था।
विज्ञापन


जांच एजेंसियों की पड़ताल में यह तथ्य सामने आया है कि मास्टरमाइंड रऊफ देश-विदेश से करोड़ों की फंडिंग करवा रहा था। यह रकम सामाजिक वैमनस्यता और सांप्रदायिक दंगों को भड़काने के उपयोग में लाई जा रही थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें