फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राशन वितरण शुरू, पहले दिन गड़बड़ी

Fri, 07 Aug 2026 02:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। कोटेदारों की हड़ताल समाप्त होने के बाद बृहस्पतिवार से राशन वितरण शुरू हो गया। पहले ही दिन गड़बड़ियों की शिकायतें सामने आने लगीं। शारदा नगर के रश्मि खंड में उपभोक्ताओं ने प्रति यूनिट 500 ग्राम कम राशन दिए जाने का आरोप लगाया। शहर की कई अन्य उचित दर दुकानों पर भी ऐसी ही स्थिति रही।
विज्ञापन

शासन के निर्देशानुसार राशन वितरण पांच अगस्त से शुरू होना था। कमीशन बढ़ाने की मांग को लेकर कोटेदारों ने हड़ताल की थी। मुख्यमंत्री के साथ वार्ता में मांग पूरी होने के बाद कोटेदारों ने हड़ताल वापस ले ली। बृहस्पतिवार से वितरण कार्य शुरू कर दिया गया। नरही के रामतीरथ वार्ड के कोटेदार ने ई पाॅस मशीन खराब होने पर लाभार्थियों का सत्यापन आइरिस स्कैनर से किया। इससे उपभोक्ताओं को खाद्यान्न वितरण में परेशानी नहीं हुई।
भंडारण की समस्या
प्रशासन ने अगस्त का वितरण पूरा होने से पहले ही कोटेदारों के यहां सितंबर का राशन पहुंचाना शुरू कर दिया है। इससे कोटेदारों के सामने भंडारण की समस्या पैदा हो गई है। ऑल इंडियन फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विजयपाल सिंह ने बताया कि बारिश के मौसम और सीमित जगह के कारण खाद्यान्न सुरक्षित रखने में परेशानी हो रही है। बारिश के चलते पहले दिन करीब 15 फीसदी लाभार्थी ही राशन लेने दुकानों तक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें