फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस के बहाने बढ़ा दिए चीनी वस्तुओं के दाम, यहां देखें- बढ़ी हुई कीमत

Thu, 06 Feb 2020 02:17 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
चीन में कोरोना वायरस का प्रकोप राजधानी में जमाखोरों के लिए कमाई का बहाना बन गया है। ये आवक घटने का हवाला देकर चीनी वस्तुओं की कीमतेें बढ़ाने लगे हैं। खासकर इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं के दाम मेेें 10 से 12 फीसदी तक बढ़ोतरी कर दी है। नाका में इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं के कारोबारियों ने बताया कि कोरोना वायरस के बहाने चीनी एलईडी की कीमत 600 से 1000 रुपये और स्पीकर की 100 से 300 रुपये बढ़ गई है।
विज्ञापन


मसलन 32 इंच का जो एलईडी अब तक 5700 से 5800 रुपये का बेचते थे, उसे 6400 से 6500 रुपये में बेच रहे हैं। इसी प्रकार 40 इंच का जो स्मार्ट एलईडी 12,200 से 12,300 रुपये का था, उसकी कीमत 13,200 से 13,300 रुपये हो गई। आर्यानगर के मोबाइल व्यापारी करन ने बताया कि मोबाइल एसेसरीज के दाम 10 से 20 फीसदी तक बढ़ गए हैं।

ब्लूटूथ स्पीकर का अभाव हो गया है। जिन दुकानदारों के पास ये स्पीकर हैं वह 100 से 300 रुपये दाम बढ़ाकर बेच रहे हैं। उत्तर प्रदेश व्यापारी समन्वय समिति के संयोजक पवन मनोचा ने कहा, दिल्ली के थोक कारोबारियाें से चीनी वस्तुओं की सप्लाई होती है। बढ़ी कीमत वहीं से आ रही है।
विज्ञापन


 
Trending Videos
विज्ञापन

थोक में 40 पैसे का मास्क छह रुपये में

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
वायरस के खौफ की मार प्रदूषण से बचाने वाले मास्क पर भी पड़ी है। एक व्यापारी ने बताया कि ये मास्क थोक में 40 पैसा प्रति खरीद पड़ता था। वर्तमान में इसकी कीमत बढ़कर छह रुपये तक हो चुकी है। राजधानी में जिनके पास इस मास्क का स्टाक है, वह इसे मनमाने दाम पर बेच रहा है।

कपड़े पर मार्च से दिखेगा असर: कपड़ा व्यापारी अशोक मोतियानी ने बताया कि 30 से 35 फीसदी व्यापारी चीनी कपड़ा बेचते हैं। जनवरी में सालाना अवकाश से उत्पादन ठप रहा। वर्तमान में कपड़े का कोई संकट नहीं, पर मार्च से असर दिखने लगेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें