फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: जरूरी सामान अधिक कीमत पर मिले तो करें शिकायत, ये है नंबर

Sat, 28 Mar 2020 01:19 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ में लॉकडाउन के चलते कई व्यापारियों ने जरूरी सामान की कालाबाजारी व जमाखोरी भी शुरू कर दी है। इस पर रोक लगाने के लिए जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश के निर्देश पर राजधानी में खुदरा बिक्री की दर तय कर दी है।
विज्ञापन


इससे अधिक कीमत पर सामग्री बेचने वाले दुकानदारों की शिकायत सीधे इस नंबर 9415005006 पर एडीएम आपूर्ति से की जा सकती है।

निर्धारित बिक्री दर प्रति किलो में

 साम्रगी         खुदरा बिक्री दर  
अरहर दाल         88-92   
चना दाल           60-65  
मूंग दाल         100-105  
मसूर दाल          50-60
आटा                28-30
चावल                   27
पिसी हल्दी           115   
पिसी मिर्च            230  
राजमा                100  
चीनी                   38   
सरसों तेल         105-110  
आलू                  25-26  
प्याज                25-26  
टमाटर               28-30
 सेब                  80-100
विज्ञापन

हर वार्ड में कालाबाजारी रोकने की टीमें तैनात

कालाबाजारी व जमाखोरी करने वालों पर सख्ती को प्रशासन ने हर वार्ड में टीमें तैनात कर दी हैं। ये राशन और दवा दुकानों की जांच करेंगी।

टीमें रोजाना मौके पर जाकर जांच करेंगी और जरूरी सामानों को लेकर किल्लत होगी तो अधिकारियों को अवगत कराएंगी। वहीं, कहीं अनियमितता की शिकायत होगी तो उसकी जांच कर अधिकारी को रिपोर्ट देंगी।

राजधानी में मास्क और सैनिटाइजर प्रिंट रेट से अधिक कीमत पर बेचे जा रहे हैं। प्रशासन के निर्देश के बावजूद दुकानदार मनमानी पर उतारू हैं। ऐसे में एफएसडीए की ड्रग टीम लगाकर जांच कराई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें