चीन में फैले कोरोना वायरस के चलते लखनऊ के दवा बाजारों में दवाओं की कीमतें बढ़ती जा रही हैं। बाजारों में अब नए प्रिंट रेट की दवाएं भी आ गई हैं, लेकिन इनकी कीमतें बढ़ी हुई हैं। कोरोना वायरस की वजह से चीन से कच्चा माल बाजारों में नहीं आ पा रहा है।
इससे जेनरिक दवाओं के दामों में बढ़ोतरी हो गई। पैरासिटामॉल पाउडर दो गुने दाम पर 500 रुपये किलो थोक रेट पर बाजार में बिक रहा है। इसी तरह पेट दर्द की दवा पहले प्रिंट रेट पर 13 रुपये की आती थी, अब 21 रुपये पहुंच गई है।
ओ फलॉक्सीन 180 से 210 रुपये, निमोस्लाइड 60 से 100 रुपये डिब्बा हो गया है। इसी तरह एंटीबायोटिक इंजेक्शन सेलबेक्टम की कीमत 24 रुपये से 28 रुपये पहुंच गई है। एमाक्सी फ्लाक्सासीन, सिप्रो, नारफ्लाक्सीन समेत अन्य दवाओं के रेट में इजाफा हुआ है।