फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RLD: रालोद ने कार्यकारिणी घोषित की, इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी

Sat, 01 Apr 2023 07:06 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

रालोद ने शनिवार को अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इसमें पूर्व सांसद व पूर्व विधायकों सहित कई नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन कर दिया। इसमें पूर्व सांसद शाहिद सिद्दीकी और डॉ. यशवीर सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा दस राष्ट्रीय महासचिव, 10 राष्ट्रीय सचिव, कोषाध्यक्ष और पांच सदस्यों के नाम भी घोषित किए गए हैं।

विज्ञापन


नई कार्यकारिणी में पूर्व सांसद मुंशीराम, पूर्व सांसद अमीर आलम, पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा, गिरीश कुमार चौधरी, डॉ. मिराजुद्दीन अहमद, अकिलुर्रमान खान, अब्दुल सगीर खान, केपी चौधरी व सुखवीर सिंह गठीना को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। त्रिलोक त्यागी को राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बनाया गया है। 
 

ये भी पढ़ें - उपभोक्ताओं को समय पर बिल न मिलने से पावर कॉर्पोरेशन के चेयरमैन नाराज, प्रबंध निदेशकों को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएम योगी ने किसानों की मदद के दिए निर्देश, बोले- अन्नदाता के हितों का संरक्षण हमारी प्राथमिकता


इसके अलावा पूर्व विधायक ठाकुर तेजपाल सिंह, प्रो. किरनपाल सिंह, महेंद्र प्रताप चौधरी, ओंकार सिंह, डॉ. सुधाकर पांडेय, रमा नागर, डॉ. कुलदीप उज्ज्वल, डॉ. राजकुमार सांगवान, प्रबुद्ध कुमार, विजय कुमार श्रीवास्तव को राष्ट्रीय सचिव और प्रवीण कुमार सिंह को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं तेजपाल सिंह, नरेंद्र सिंह एडवोकेट, पूर्व विधायक सुखवीर सिंह चौधरी, सुभाष मिनोचा और मनवीर सिंह को सदस्य बनाया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें