फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब अखिलेश ने केजरीवाल को कह दिया 'नकलची'

Tue, 25 Mar 2014 03:21 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव ज्यों-ज्यों नजदीक आ रहा है, गठबंधन और विलय का बाजार गर्म होता जा रहा है।
विज्ञापन


भाजपा से अपना दल का गठबंधन हुए अभी 24 घंटे भी नहीं हुए कि समाजवादी पार्टी ने हिंद राष्ट्रीय पार्टी के विलय होने का ऐलान किया।

क्या समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी से भी गठबंधन कर सकती है?

इस सवाल पर अखिलेश ने कहा कि सिर्फ दो सीटों को छोड़कर प्रदेश में हर जगह सपा अकेले लड़ रही है। उसे अपने कार्यकर्ताओं पर भरोसा है।

अखिलेश ने कहा, रही बात आप की तो, उस पार्टी ने किया क्या है। उन्होंने तो हमारी टोपी की नकल तक कर डाली, लाल की जगह सफेद। बाकी उन्होंने कुछ नहीं किया है।

'हम नहीं कर रहे हैं अपील'

मंगलवार को सपा कार्यालय में आयोजित प्रेंस कांफ्रेंस में सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी पार्टी सेकुलर है, और जो कोई भी इस सोच के साथ है, पार्टी में सहयोग दे सकता है।

तभी एक सवाल आया कि क्‍या आप दूसरी राजनीतिक पार्टियों से सहयोग की अपील कर रहे हैं?

इस पर सीएम ने कहा कि उनकी पार्टी किसी से अपील नहीं कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि सपा प्रदेश में सबसे मजबूत पार्टी है और उसे अपील की जरुरत नहीं।

अपनी उपलब्धियां गिनाईं

प्रदेश में विकास सम्बंधी एक सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि सपा सरकार ने जितने विकास कार्य किए हैं, और किसी पार्टी ने नहीं किया है।

चाहें कन्या विद्या धन योजना हो, बेरोजगारी भत्ता हो या फिर लैपटॉप वितरण, सपा सरकार ने लोगों का हमेशा ख्याल रखा है।

उन्होंने कहा, सपा सरकार को यूपी की जनता पर विश्वास है और वह आगे ऐसे ही यह ‌विश्वास कायम रखेंगे। सपा ऐसे ही विकास कार्यों को लोगों को ले जाती रहेगी।
विज्ञापन

भाजपा, बसपा और कांग्रेस पर साधा निशाना

प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपीए सरकार ने आम जनता के लिए कुछ नहीं किया है।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश को 10 साल पीछे धकेल दिया है।

उन्होंने भाजपा को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा प्रदेश में सांप्रदायिकता फैला रही है।

बसपा सरकार पर उनका कहना था कि बसपा सरकार ने एक भी सड़क नहीं बनवाई। हमने तो बहुत सी सड़कें बनवाईं हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें