फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दूरबीन विधि से सर्जरी करके निकाला गया सीने में टूटा चाकू

विज्ञापन
सचिन की खबरकेजीएमयू के डाक्टरों ने युवक के सीने फंसकर टूटा पांच इंच का चाकू निकालने में सफलता
विज्ञापन

विज्ञापन
केजीएमयू के डाॅक्टरों ने बचाई जान, हमले में घायल हुए थे गोरखपुर निवासी छोटू
गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल काॅलेज में सर्जरी के बाद एक्सरे में नजर आया था टूटे चाकू का हिस्सा
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ।
किंग जाॅर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के डाॅक्टरों ने दूरबीन विधि से सर्जरी करके युवक के सीने में फंसा चाकू निकालने में सफलता हासिल की है। पांच इंच का चाकू हमले के दाैरान युवक के सीने में फंसकर टूट गया था। ऐसी स्थिति में उसकी जान बचाना मुश्किल था, लेकिन केजीएमयू के डाॅक्टरों ने दूरबीन विधि से सर्जरी करके उसे नया जीवन दिया है।
केजीएमयू में ट्राॅमा सर्जरी के डाॅ.समीर मिश्रा ने बताया कि 11 अप्रैल को गोरखपुर निवासी छोटू आपसी मतभेद में हुई लड़ाई में चाकू से घायल हुए थे। उनके सीने में चाकू लगा था। घायल होने पर गंभीर हालत में उनको गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया। वहां तुरंत उनका ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद दोबारा एक्सरे कराने पर पता चला कि चाकू का करीब पांच इंच हिस्सा टूटकर फेफड़े को चीरते हुए सीने में फंसा हुआ है। ऐसे में डाॅक्टरों ने उनको केजीएमयू के ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। 17 अप्रैल को ट्राॅमा सेंटर में रात की ड्यूटी कर रहे डाॅ.रमवित द्विवेदी और डाॅ. ताहिर ने उनको देखा। मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तुरंत स्कैन कराया। इसके साथ ही सीनियर डाॅ. अनीता सिंह को इसकी सूचना दे दी। डाॅ.अनीता सिंह ने कार्डियोलाॅजी, थोरेसिक और वैस्कुलर सर्जरी के विशेषज्ञों से इसकी चर्चा की। विचार-विमर्श के बाद तय हुआ कि ओपन सर्जरी के बजाय दूरबीन विधि से ऑपरेशन किया जाए। ऑपरेशन के बाद अब घायल स्वस्थ है। केजीएमयू कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद ने पूरी टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल से सिर्फ आधा सेंटीमीटर दूर था चाकू
एक्सरे से देखने पर पता चला कि चाकू हार्ट के चैंबर बीच पहुंच कर, पहली परत को पंचर कर चुका था। इसलिए चाकू को बेहद सावधानी से निकालने की जरूरत थी। इसी को ध्यान में रखते हुए डाॅक्टरों ने दूरबीन विधि का इस्तेमाल किया। ऐसा करने से घाव कम हुआ और सर्जरी में जोखिम भी कम रहा।

सर्जरी में रहे शामिल
डाॅ.अनीता सिंह, डाॅ.रमवित द्विवेदी, डाॅ. विशाल गम्मे, डाॅ. अमन सिंह, डाॅ. मो. ताहिर, डाॅ.एकता सिंह, डाॅ. अर्चना, डाॅ. अंकित, डाॅ.समर

बेहोशी टीम- डाॅ. प्रेमराज सिंह, डाॅ.ज्योति, डाॅ.कार्तिक ए राजा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें