लखनऊ के इंदिरानगर सेक्टर 21 निवासी वरिष्ठ पत्रकार मनमोहन सिंह (40) ने सोमवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह बीमार चल रहे थे।
वरिष्ठ पत्रकार मनमोहन सिंह ने सोमवार को कमरे के पंखे से चादर के सहारे फंदा लगा लिया। उन्हें लटका देख आननफानन परिजनों ने फंदे से नीचे उतारा और लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इंस्पेक्टर गाजीपुर विकास राय के मुताबिक परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।