फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से किया दुष्कर्म बनाई वीडियो क्लिप, बेहोशी की हालत में बाइक पर लादकर भागे, राहगीरों ने बचाया

Tue, 03 Jul 2018 04:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amarujala
विज्ञापन
लखनऊ के इंदिरानगर इलाके में दो युवकों ने झोपड़ पट्टी में रहने वाली किशोरी को सोमवार दोपहर मजदूरी के बहाने कुकरैल जंगल में ले जाकर दुष्कर्म के साथ वीडियो क्लिप बनाई। विरोध पर उसे पीटा और बेहोशी की हालत में बाइक पर लादकर भाग निकले। हाईवे पर होश आने पर किशोरी चलती बाइक से कूद पड़ी।
विज्ञापन


इस बीच रास्ते से गुजर रहे एक स्वयंसेवी संस्था के लोगों ने सड़क पर पड़ी किशोरी को उठाया। माजरा समझ में आते ही नागरिकों की मदद से दोनों आरोपियों को दबोचा। पीड़िता व आरोपियों को ठाकुरगंज पुलिस के हवाले किया। कुकरैल जंगल में छानबीन के बाद इंदिरानगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की। 

क्षेत्राधिकारी गाजीपुर अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि छत्तीसगढ़ के रहने वाले एक दंपती परिवार के साथ दो महीने से इंजीनियरिंग कॉलेज के पास झोपड़पट्टी में रहकर मजदूरी करते हैं। उनके साथ छत्तीसगढ़ का ही भोला व सीतापुर के सिधौली इलाके का दिलीप उर्फ कुशमेश भी मजदूरी व राजमिस्त्री का काम करते थे।
विज्ञापन

 

शाकिर व फिरोज ने भोला को दबोचा

शाकिर व फिरोज - फोटो : amarujala
दोनों युवक दोपहर को दंपती के झोपड़ी पर पहुंचे। वहां सो रही 16 वर्षीय बेटी से कहा कि उसकी मां ने मजदूरी को बुलाया है। किशोरी को बाइक पर बैठाकर कुकरैल जंगल ले गए। यहां किशोरी ने विरोध जताया तो उसकी पिटाई के साथ धमकी देते हुए भोला ने दुष्कर्म किया और दिलीप ने मोबाइल से वीडियो क्लिप बना डाली।

पिटाई के कारण बेहोश किशोरी को बाइक पर लादा। दिलीप ने कुकरैल जंगल से भिठौली तिराहा होते हुए आईआईएम रोड पर बाइक दौड़ा दी।  दोनों आरोपी हरदोई मार्ग पर ले जाने की फिराक में थे। इस दौरान किशोरी को होश आ गया। जेहटा चौराहे पर रफ्तार कम होते देख वह कूद गई।

रास्ते से गुजर रहे पशुप्रेमी प्रदीप कुमार पात्रा ने गाड़ी रोकी और सहयोगी सबा खान की मदद से सड़क पर पड़ी किशोरी को उठाया। दोनों युवकों ने किशोरी को बहन बताकर बाइक पर बैठाने की कोशिश की। इस बीच किशोरी सबा खान को आपबीती सुनाने लगी। माजरा समझ में आते ही प्रदीप कुमार पात्रा ने दिलीप को दबोच लिया, जबकि भोला भाग निकला।
विज्ञापन

प्रदीप पात्रा व सबा खान की सराहना की

सबा खान व प्रदीप कुमार पात्रा - फोटो : amarujala
राहगीरों को पीछा करते देख उसने एक नाले में छलांग लगाई और खेत की तरफ भागा। पीछा कर रहे शाकिर व फिरोज नामक युवकों ने भोला को भी दबोच लिया।  क्षेत्राधिकारी गाजीपुर ने पीड़िता से घटनास्थल के बारे में जानकारी की। किशोरी के माता-पिता को बुलाकर ढांढस बंधाने के साथ इंदिरानगर पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करके कार्रवाई के आदेश दिए।

क्षेत्राधिकारी ने प्रदीप कुमार पात्रा, सबा खान, शाकिर, फिरोज व अन्य नागरिकों की सराहना की। बताया कि किशोरी का डॉक्टरी मुआयना कराने के साथ आरोपियों को थाने से लाकर पूछताछ की जाएगी। आरोपियों को सुनसान स्थान पर  निर्माणाधीन मकानों की जानकारी थी।

दोनों को पकड़ने वाले नागरिकों ने आशंका जताई कि किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के  बाद हत्या करके जंगल या नदी में शव फेंक सकते थे। एमआरएसपी सेवा समिति के प्रदीप कुमार पात्रा व सबा खान ने आरोपियों द्वारा चंगुल में फंसी युवती से देह व्यापार या उसे बेचने की संभावना जताते हुए पुलिस अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की।क्षेत्रधिकारी अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव ने इंदिरानगर पुलिस को दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ के आदेश दिए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें