लखनऊ। बाजारखाला इलाके की 17 वर्षीय किशोरी से रायबरेली के अहिया रायपुर कुरियाना निवासी हेमंत कुमार ने दुष्कर्म किया। किशोरी के गर्भवती होने पर घटना का खुलासा हुआ। शनिवार को पिता ने नाका थाने में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी हेमंत को गिरफ्तार कर लिया है।
इंस्पेक्टर विवेक चौधरी के अनुसार, मूलरूप से रायबरेली की रहने वाली किशोरी हाईस्कूल की छात्रा है। हेमंत ने स्नैपचैट के माध्यम से उससे दोस्ती की थी। बाद में दोनों फोन पर बातचीत करने लगे। मार्च में हेमंत ने किशोरी को नाका के होटल राजवीर इन बुलाया। आरोप है कि होटल में उसने डरा-धमका कर दुष्कर्म किया। उसने किशोरी को शिकायत न करने की धमकी भी दी।
घटना के बाद डरी-सहमी किशोरी ने किसी को कुछ भी नहीं बताया। किशोरी के चार माह की गर्भवती होने पर परिजनों को घटना का पता चला। परिजनों ने आरोपी हेमंत से संपर्क करने का प्रयास किया तो उसके सारे फोन बंद मिले। इंस्पेक्टर ने बताया कि सर्विलांस की मदद से आरोपी हेमंत को गिरफ्तार कर लिया गया है।