फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर रेप, आरोपी युवक की बहन से युवती के पति ने किया था रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गुड़ंबा पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले युवक को बुधवार को दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को पीड़िता ने थाने में तहरीर दी जिस पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को मिश्रपुर डिपो गांव से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक गुड़ंबा फरीद अहदम के मुताबिक, युवती मिश्रपुर डिपो गांव में किराए पर रहती थी। वहीं गांव में ही नीरज पांडेय भी किराए पर रहता था। नीरज किसी निजी संस्थान में काम करता है। दोनों में दोस्ती हुई। युवती के मुताबिक, दोनों शादी के लिए तैयार थे। युवती दो-तीन दिन पहले युवक के साथ लिव-इन में रहने लगी। इसी बीच दोनों के बीच विवाद हुआ। नीरज ने शादी करने से इनकार कर दिया।
मंगलवार को युवती ने थाने में पहुंचकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की शिकायत की थी। विवेचक शिवचरण लाल ने बुधवार सुबह आरोपी नीरज को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में नीरज ने बताया कि युवती पहले से शादीशुदा है। उसका पति युवती की बहन से दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद है। इस दौरान युवती मिश्रपुर गांव में रहने लगी। वहीं दोनों की दोस्ती हो गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें