फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात वर्षीय मासूम को बनाया अपनी हवास का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। काकोरी इलाके के एक गांव में सात वर्षीय मासूम के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया और मुंबई भाग गया। बच्ची की मां की शिकायत पर पुलिस ने मासूम को अस्पताल भेजकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

काकोरी थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले किसान की सात वर्षीय मासूम की मां ने बताया कि रविवार को घर के बाहर उसकी बच्ची खेल रही थी कि तभी पड़ोस में रहने वाला मनीष उर्फ दुन्नी उसे बेर खिलाने के बहाने ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी मुंबई भाग गया। मां ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने उसे अस्पताल भेजा। काकोरी एसएसआई रितेश कुमार गुप्ता ने बताया कि बच्ची की मां की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक मनीष उर्फ दुन्नी को भी जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें