फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का वादा करके नाबालिग को बनाया हवस का शिकार

Wed, 06 May 2015 05:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, परशदेपुर (रायबरेली)
विज्ञापन
विज्ञापन
नसीराबाद थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक किशोरी की अस्मत लूट ली गई। छह महीने से आरोपी का लड़की के गांव आना जाना था।
विज्ञापन


शादी की बात से मुकर जाने पर पीड़िता ने बुधवार को थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि लड़की को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है।

नसीराबाद थाना क्षेत्र के गांव के रहने वाले एक युवक की प्रतापगढ़ जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के एक गांव आना जाना था। चूंकि युवक की गांव में रिश्तेदारी थी।
विज्ञापन


गांव की रहने वाली एक लड़की को उसने शादी की बात कहकर उसके साथ दुराचार किया। छह महीने तक युवक का लड़की के गांव आना जाना लगा था।
विज्ञापन

जिद पर अड़ी लड़की तो किया इंकार

किशोरी जब भी युवक से शादी करने की बात कहती, वह आज कल का बहाना बताकर टरका देता। पर लड़की शादी करने की जिद पर अड़ी थी।

युवक के शादी से इंकार कर देने पर बुधवार को पीड़िता नसीराबाद थाने पहुंची। उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी। एसओ राम अवतार ने बताया कि उमाशंकर निवासी खेड़वा मजरे लखापुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

लड़की ने उस पर शादी का झांसा देकर दुराचार किए जाने का आरोप लगाया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे जेल भेजा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें