राजधानी लखनऊ में शनिवार को विधान भवन के सामने रेप पीड़िता ने परिवार सहित आत्मदाह करने की कोशिश की। पीड़िता ने आरोप लगाया कि गांव के ही दबंगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और थाने में शिकायत करने पर उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई।
पीड़िता गोंडा के करनैलगंज की रहने वाली है। उसका आरोप है कि आरोपियों पर पुलिस प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है और उस पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है।
पीड़िता के अनुसार उसका पति हरियाणा में काम करता है। पीड़िता ने श्याम सुंदर उर्फ बुधई व शंकर दयाल उर्फ बब्लू पर वारदात का आरोप लगाया है।
पुलिस पीड़िता को पकड़कर आगे की कार्रवाई के लिए हजरतगंज थाने ले गई है।