फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पहले कहो कि रेप नहीं हुआ, तब कर सकोगी नौकरी'

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के बाराबंकी जिले में रेप की शिकार महिला संविदा सफाई कर्मी पर सिद्धौर नगर पंचायत के चेयरमैन मुकदमा वापस लेने के लिए धमका रही हैं। उनका कहना है कि ‘पहले आरोपी से सुलह करो तभी काम करने दूंगी’।
विज्ञापन


पीड़िता रोज नगर पंचायत जाती है लेकिन सफाई नायक से लेकर ईओ यही कहकर लौटा दे रहे हैं कि चेयरमैन ने मना किया है। चेयरमैन की धमकी से परेशान पीड़िता ने इसकी लिखित शिकायत सिद्धौर चौकी प्रभारी से की है।

मालूम हो कि सिद्धौर नगर पंचायत में तैनात एक संविदासफाई कर्मी से 15 अगस्त को जैदपुर नगर पंचायत में तैनात इरशाद ने बलात्कार किया था। पीड़िता ने चिकित्सीय परीक्षण के बाद जैदपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


पीड़िता का कहना कि वह तीन दिन अपने कार्य पर नहीं जा सकी। 19 अगस्त को कार्य पर पहुंची तो सफाई नायक सागर ने कार्य पर रखने से मना कर दिया और कहा कि इस बाबत ईओ से बात कर लो तभी कार्य पर वापस लिया जाएगा। पीड़िता ने बताया कि जब उसने ईओ से दूरभाष पर बात की तो उन्होंने कहा कि आने पर बात करूंगा।

25 अगस्त को जब ईओ आए तो पीड़िता उनसे बात करने पहुंची तो वह देखते ही आग बबूला हो गए और कहा कि तुमने चेयरमैन साहिबा का कहना नहीं मना। मना करने के बावजूद मुकदमा लिखा दिया और सुलह नहीं किया। इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। अब तुम नौकरी नहीं कर पाओगी।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि ईओ ने उससे अभद्रता की। ये कहते हुए दफ्तर से बाहर निकाल दिया कि जैदपुर का ईओ भी मैं ही हूं वहीं के आदमी के खिलाफ तुमने मुकदमा लिखा है। पीड़िता ने इसकी लिखित शिकायत सिद्धौर चौकी पर की है।
विज्ञापन

15 अगस्त को हुई थी घटना

संविदा सफाई कर्मी महिला ने चेयरमैन के मना करने के बाद भी आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिखा दिया। इससे चेयरमैन नाराज हैं और महिला सफाई कर्मी को वापस कार्य पर लेने से मना कर दिया है। वह मंगलवार को मिलने आई थी लेकिन उसे कार्य पर नहीं लिया गया है।
मनोज गोस्वामी, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सिद्धौर

संविदा पर तैनात सफाई महिला कर्मी ने रेप का मुकदमा दर्ज कराया है। उसे इस मामले में आए दिन अदालत और पुलिस के चक्कर काटने पड़ेंगे। इससे नगर पंचायत में सफाई का कार्य प्रभावित होगा। पीड़िता पहले मुकदमा निपटा ले जब उसका मुकदमा खत्म हो जाएगा तब उसे नौकरी पर रख लिया जाएगा।
कमरुलनिशा बादशाह, चेयरमैन, नगर पंचायत सिद्धौर

पूरे प्रकरण की संबंधित एसडीएम से जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। यदि शिकायतकर्ता का जायज हक बनता है तो उसके साथ किसी भी कीमत पर अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
योगेश्वर राम मिश्र,जिलाधिकारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें