फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: छह साल की बच्ची से दुष्कर्म

Fri, 07 Feb 2025 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
छह साल की बच्ची से दुष्कर्म
विज्ञापन
सरोजनीनगर। ऑटो चालक की छह साल की बेटी से हरदोई के संडीला निवासी शावेज ने दुष्कर्म किया। बृहस्पतिवार को पेट में दर्द होने पर जब परिजनों ने बात की तो बच्ची ने आपबीती बताई। केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


मूलरूप से नेपाल निवासी ऑटो चालक सरोजनीनगर में रहते हैं। दो फरवरी की सुबह नौ बजे उनकी छह साल की बेटी घर के बाहर खेल रही थी। इस बीच शावेज बहलाफुसला कर उसे कमरे पर ले गया और दुष्कर्म किया। बच्ची ने शोर मचाने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसको धमकाया। घर में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। डरी सहमी बच्ची घर पहुंची और किसी को कुछ नहीं बताया।
बृहस्पतिवार को पेट में दर्द होने पर बच्ची ने आपबीती बताई तो परिजन सन्न रह गए। बच्ची को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने केस दर्ज कर बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें