फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रेमी से धोखा मिलने पर युवती ने दी थी जान

Fri, 07 Feb 2025 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रेमी से धोखा मिलने पर युवती ने दी थी जान
विज्ञापन
लखनऊ। लखीमपुर खीरी की युवती ने अपने प्रेमी बंथरा के सबसुखखेड़ा निवासी मोहित से धोखा मिलने पर आत्महत्या की थी। युवती के पिता ने आरोपी के खिलाफ बुधवार को बंथरा थाने में केस दर्ज कराया।
विज्ञापन

मृतका के पिता के मुताबिक बेटी बंथरा में मौसा रंजीत के घर पर रहती थी। 31 जनवरी की सुबह उसने फंदा लगा लिया था। उसके मोबाइल स्टेटस में इस बात का जिक्र था कि मोहित ने शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। दवा खिलाकर गर्भपात कराया। फिर शादी के लिए टालमटोल करने लगा। स्टेटस में यह भी जिक्र था कि अब मोहित दूसरी लड़की से बातचीत करने लगा है। युवती ने मोहित को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया था।
युवती के पिता का आरोप है कि मोहित से शादी की बात भी की गई थी, पर उसने मना कर दिया था। डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया कि आरोपी मोहित वीडियोग्राफी का काम करता है। उसकी तलाश में पुलिस टीम लगी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें