फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बालिका से दुष्कर्म, आरोपी किशोर पकड़ा गया

Fri, 12 Jun 2026 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
राजाजीपुरम। सआदतगंज इलाके में बीती रात नौ वर्षीय बालिका से 16 वर्षीय किशोर ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। बालिका के शोर मचाने पर आरोपी भागने लगा, पर मोहल्ले वालों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

बालिका के पिता मजदूरी के लिए शहर से बाहर रहते हैं। रात में मां-बेटी बरामदे में लेटे थे। रात करीब 3:30 बजे आरोपी किशोर बालिका को बहाने से कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया। बालिका के शोर मचाने पर उसकी मां की नींद खुल गई। यह देख आरोपी भागने लगा, लेकिन मोहल्ले वालों ने उसे पकड़ लिया। बालिका ने आरोपी की हरकत के बारे में लोगों को बताया। यह सुन लोग भड़क उठे और आरोपी की धुनाई कर दी।
इंस्पेक्टर संतोष कुमार आर्य ने बताया कि बालिका की मां की तहरीर पर आरोपी पर दुष्कर्म व पॉक्सो के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे बाल सुधार गृह भेजा गया है। बालिका को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

हिंदूवादी संगठनों ने किया प्रदर्शन
नाै वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का आरोपी दूसरे समुदाय का है। इसकी भनक लगते ही हिंदूवादी संगठनों के लोग थाने पहुंच गए। उन लोगों ने आरोपी के बालिग होेने की बात कही और सआदतगंज पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाया। नाराज लोगों ने थाने में प्रदर्शन भी किया। बाद में इंस्पेक्टर सआदतगंज के समझाने पर वे शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें