.लखनऊ। दुबग्गा में युवती ने युवक पर मॉल में नौकरी दिलाने के नाम पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
पीड़िता की सुनवाई नहीं होने पर जहरीला पदार्थ खाने की धमकी देने का वीडियो भी सोमवार काे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
युवती के मुताबिक, बीते साल जुलाई में वह एक शॉपिंग मॉल में नौकरी के लिए गई थी। वहां उसकी मुलाकात हरदोई के अतरौली निवासी मॉल कर्मी शशिकांत दीक्षित से हुई थी।
आरोपी ने उनकी नौकरी लगवाने और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। शादी का दबाव बनाने पर आरोपी ने पीड़िता की पिटाई की।
पीड़िता का आरोप है कि जब वह थाने पहुंची तो पुलिस ने उसे भगा दिया था। इंस्पेक्टर दुबग्गा के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।