किशोरी को नशीला पदार्थ खिलाकर क्षेत्र का कथित साधु अगवा कर ले गया। 15 दिन तक दुष्कर्म के बाद साधु ने उसे एक युवक को बेच दिया और कोर्ट मैरिज करवा दी।
एक सप्ताह पूर्व किशोरी ने मौका पाकर पिता को फोन किया तो घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने किशोरी को आरोपियों के चंगुल से बचा लिया है।
पिता की तहरीर पर साधु समेत तीन पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। चार माह पूर्व पठानपुरा राठ निवासी कथित साधु नंदकिशोर पुत्र प्रभुदयाल किशोरी को प्रसाद में नशीला पदार्थ खिलाकर अपने साथ ले गया था।
पंद्रह दिनों तक बाबा ने उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद बाबा ने लड़की को एक महिला की सहायता से युवक को बेचा। साथ ही उसकी जबरन शादी भी करा दी।