फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में गुंडाराजः हैवानियत से थर्राए तीन शहर

Sun, 07 Dec 2014 01:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी को नशीला पदार्थ खिलाकर क्षेत्र का कथित साधु अगवा कर ले गया। 15 दिन तक दुष्कर्म के बाद साधु ने उसे एक युवक को बेच दिया और कोर्ट मैरिज करवा दी।
विज्ञापन


एक सप्ताह पूर्व किशोरी ने मौका पाकर पिता को फोन किया तो घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने किशोरी को आरोपियों के चंगुल से बचा लिया है।

पिता की तहरीर पर साधु समेत तीन पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। चार माह पूर्व पठानपुरा राठ निवासी कथित साधु नंदकिशोर पुत्र प्रभुदयाल किशोरी को प्रसाद में नशीला पदार्थ खिलाकर अपने साथ ले गया था।

पंद्रह दिनों तक बाबा ने उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद बाबा ने लड़की को एक महिला की सहायता से युवक को बेचा। साथ ही उसकी जबरन शादी भी करा दी।
विज्ञापन

अलीगढ़ में किशोरी से तमंचे के बल पर दुष्कर्म

अलीगढ़ के सहपऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दो युवकों ने दुस्साहसिक घटना को अंजाम दे दिया।

रात में भाभी के साथ सो रही किशोरी को तमंचे के बल पर उठा लिया और पड़ोस के खाली मकान में ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता के छोटे भाई ने कोतवाली में नामजद तहरीर दे दी है।

इस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की पकड़ के लिए दबिश दी। एक आरोपी तो पुलिस के हत्थे चढ़ गया जबकि दूसरा भाग गया है।

‌वहीं फीरोजाबाद में थाना रामगढ़ पुलिस क्षेत्र अंतर्गत रिटायर्ड दरोगा के पुत्र ने एक महिला से अवैध संबंध बनाकर वीडियो क्लीपिंग बना ली।

क्लीपिंग का भय दिखाकर आरोपी महिला का तीन साल से शारीरिक शोषण कर रहा है। पीड़ित महिला ने शनिवार को थाने में तहरीर दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें