घटनास्थल की जांच करते डीआईजी अनिल कुमार राय।
- फोटो : amar ujala
गोंडा के एक गांव में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। दो दिन पहले अपहृत की गई मासूम का शव शनिवार को प्राथमिक विद्यालय के शौचालय में मिला तो सनसनी फैल गई। डीआईजी अनिल कुमार राय, एसपी लल्लन सिंह, एएसपी व सीओ ने टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। फिंगर प्रिंट व डॉग स्क्वाड की टीम ने भी सुराग इकट्ठा किए हैं। पुलिस ने बच्ची के पिता की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
परसपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में छह साल की बच्ची अपनी दादी के साथ 19 सितंबर को फूफा के घर आई थी। बच्ची के फूफा के यहां 20 सितंबर को एक आयोजन था। कार्यक्रम वाले दिन वह दिन भर परिजनों के साथ रही लेकिन शाम में अचानक लापता हो गई। उसकी तलाश के लिए वाहन पर माइक से एनाउंसमेंट भी कराया कराया गया। 21 को मोहर्रम वाले दिन भी खूब तलाश की गई लेकिन बच्ची नहीं मिली तो परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी।