फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दुष्कर्म के आरोपी ने दी फायरिंग की झूठी सूचना, गिरफ्तार

Tue, 17 Feb 2026 02:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
आरोपी ​शिवा यादव।
विज्ञापन
लखनऊ। काकोरी के कलियाखेड़ा मोड़ के पास शनिवार देर रात फायरिंग की झूठी सूचना देने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


समदा चौकी इंचार्ज शैलेंद्र गुप्ता के अनुसार, शनिवार रात करीब 11:30 बजे डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि कलियाखेड़ा निवासी शिवजी उर्फ शिवा यादव ने बताया है कि दो बाइकों से आए बदमाशों ने उसकी एसयूवी के आगे आकर फायरिंग की और भाग गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और पीआरवी मौके पर पहुंची। घटनास्थल की बारीकी से जांच में न तो कोई खोखा मिला और न ही कार पर गोली लगने का कोई निशान पाया गया। आरोपी के बताए गए स्थान से करीब 20 मीटर दूर टेंट लगाकर रह रहे एलडीए के 10 मजदूरों से पूछताछ की गई, लेकिन सभी ने ऐसी किसी घटना से इन्कार कर दिया।

जांच में सामने आया कि शिवजी उर्फ शिवा यादव पर पूर्व में दुष्कर्म, मारपीट, धमकी और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज है। वह करीब 14 महीने जेल में रहने के बाद डेढ़ महीने पहले ही जमानत पर छूटा था। इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर के अनुसार, आरोपी ने अपने विरोधियों को फंसाने के उद्देश्य से फर्जी सूचना दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्रवाई की। साथ ही उसकी एसयूवी को भी सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें