फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti: पुलिस मुठभेड़ के बाद दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, 15 हजार का इनामी था आरोपी युवक

Sun, 29 Dec 2024 03:55 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती

सार

श्रावस्ती में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वह नेपाल भागने की फिराक में था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे घेर लिया।
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल हुआ दुष्कर्म का आरोपी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रावस्ती जिले के हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बालिका से उसी के चाचा ने शुक्रवार दुष्कर्म किया। घटना के बाद से आरोपी फरार था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए एसपी ने 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। जिसे शनिवार रात पुलिस ने देवरा नहर पुल पर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र निवासी पांच वर्षीय बालिका शुक्रवार आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने गई थी। जहां से घर लाने के बहाने उसका चाचा बालिका को विद्यालय के पीछे बाग में ले गया। जहां उसके साथ दुराचार किया। घटना के बाद आरोपी चाचा भतीजी को बेहोशी की हालत में घर छोड़ कर फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर बालिका को जिला अस्पताल भिनगा पहुंचाया। जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी घनश्याम चौरसिया ने हरदत्त नगर गिरंट पुलिस को लगाया था। साथ ही आरोपी पर 15 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था। आरोपी नेपाल भागने की फिराक में था। जिसे मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने देवरा नहर पुल पर घेर लिया। 
विज्ञापन


स दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायर किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके कब्जे से पुलिस ने एक 315 बोर तमंचा, कारतूस, बाइक व मोबाइल बरामद किया जिसे संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा लाया गया।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें