नशीली चाय पिलाकर मामी से गैंगरेप और अश्लील वीडियो क्लिपिंग बनाने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
पीड़िता का आरोप है कि भांजा अश्लील वीडियो क्लिपिंग यू-ट्यूब पर अपलोड करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था।
महिला थाना में महिला ने भांजे सहित दो लोगों के खिलाफ बलात्कार और जान से मारने की धमकी देने के साथ ही आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराई है।
पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद क्राइम ब्रांच को जांच सौंपी है। तेलीबाग निवासी महिला के मुताबिक बीते वर्ष जुलाई में उसके रिश्ते का भांजा रुचिखंड के शारदानगर निवासी अजय एक अन्य युवक हेमराज गौतम के साथ घर आया था।
उस दिन वह घर पर अकेली थी। महिला ने दोनों के लिए चाय बनाई। पीड़िता का कहना है कि चाय पीने के बाद वह बेहोश हो गई।
आरोप है कि कुछ दिन बाद अजय और हेमराज गौतम ने उसकी अश्लील वीडियो क्लिपिंग दिखा कर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इस क्लिपिंग में वह बेहोशी की अवस्था में थी और दोनों उसके साथ बलात्कार कर रहे थे।
पीड़िता ने बताया कि वीडियो क्लिपिंग के बल पर दोनों ने लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण किया। विरोध करने पर वीडियो क्लिपिंग यू-ट्यूब पर अपलोड करके बदनाम करने की धमकी दी।
सोमवार को पीड़िता ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। हालांकि पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है। महिला थाना एसओ शिवा शुक्ला ने बताया कि पीड़ित महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
चूंकि एफआईआर में साइबर क्राइम की धाराएं भी शामिल हैं इसलिए मामले की विवेचना क्राइम ब्रांच से कराई जा रही है।