फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली आकर बोले मंत्री, सोनिया गांधी ने किया आपका नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र में मोदी की सरकार आने के बाद रायबरेली और अमेठी में भी केंद्रीय नेता आकर सोनिया और राहुल पर हमलावर हो रहे हैं। राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी के बाद अब सोनिया के क्षेत्र रायबरेली में जाकर एक केंद्रीय मंत्री ने उन पर सीधा हमला किया है।
विज्ञापन


मोदी सरकार के मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने रायबरेली पहुंचकर स्थानीय सांसर सोनिया गांधी पर तीखे कटाक्ष किए। उन्होंने संसद नहीं चलने देने के लिए सोनिया गांधी को जिम्मेदार बताया।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि संसद चलने में 97 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं, लेकिन सोनिया ने इसकी परवाह नहीं की। उन्होंने जनता की तरफ इशारा करते हुए कहा कि जिले का विकास न होने के लिए सांसद जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन


यदि चाहती तो 10 साल में जनता को वह सब मिल जाता, जिसके लिए वह परेशान हैं। मंत्री ने अमेठी सांसद राहुल गांधी, राबर्ट वाड्रा के साथ सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव, सीएम अखिलेश यादव पर निशाना साधा और कहा कि किसानों को मुआवजा न मिलने के लिए प्रदेश सरकार जिम्मेदार है।

विज्ञापन

राबर्ट वाड्रा पर भी किया सीधा हमला

केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह सोमवार को मलिकमऊ स्थित  सतांव ब्लॉक कार्यालय परिसर में भाजपा की ओर से आयोजित धरना-प्रदर्शन के दौरान हुई सभा  में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि 18 दिन तक कांग्रेसी सांसद पोस्टर लेकर बेल में पहुंचकर हंगामा करते रहे।

यूपीए अध्यक्ष सोनिया भी बेल में पहुंचकर संसद की कार्यवाही रोक दी। यह विरोध अगर किसानों के लिए होता तो बहुत अच्छा होता। संसद का काम रोकने का मकसद सिर्फ कांग्रेस की खिसकती जमीन को बचाना रहा।

उन्होंने कहा कि यूपीए नेता और 44 सांसद मिलकर बाकी सांसदों को हाईजैक किए हुए हैं, ऐसे में चुनी सरकार कैसे चल पाएगी। उन्होंने अमेठी में विकास न होने के लिए राहुल गांधी और सोनिया के दामाद राबर्ट वाड्रा पर करारा प्रहार किया।

राबर्ट पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि सोनिया के दामाद के खिलाफ गुडग़ांव ही नहीं, राजस्थान में भी जांच चल रही है। दोषी पाए जाने पर बख्शा नहीं जाएगा।

राज्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा और गरीबी में रायबरेली और अमेठी पीछे है। इससे अच्छा तो पिछड़े बुंदेलखंड से जुड़ी झांसी  है। यदि रायबरेली, अमेठी के विकास को लेकर संसद रोकती  तो अच्छा होता।

सपा मुखिया के साथ सीएम पर भी निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने बारिश व ओलावृष्टि के नुकसान की भरपाई के लिए भरपूर धन भेजा, लेकिन सपा सरकार से किसानों में मुआवजा नहीं बांटा।

जनता ने विकास के लिए जीत दिलाई, लेकिन सपाई लूटखसोट में लगे हुए हैं। शायराने अंदाज में कहा कि जिस ओर जवानी चलती है, उस ओर जमाना चलता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें