फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीरियल किलर भाई के नाम से मांगी रंगदारी, मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। कैंट इलाके में रहने वाले व्यापारी से सीरियल किलर भाई सलीम के नाम पर 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी गई है। व्यापारी को पत्र भेजकर रूपये मांगे गए और न देने पर मोबाइल पर धमकी दी जाने लगी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक कैंट महेंद्र सिंह के मुताबिक, बनिया मोहाल में विकास अग्रवाल अपने परिवार के साथ रहते हैं। विकास के मुताबिक, 20 दिसंबर को उनको एक पत्र मिला जो उनके मकान के गैलरी में पड़ा था। जब पत्र खोलकर पढ़ा तो उसमें 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। पत्र भेजने वाले ने अपना नाम नसीमुद्दीन अहमद लिखा था। पत्र में इस बात का भी जिक्र था कि बनिया मोहाल के रहने वाले मोनू कपूर से भी एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है।
पत्र मिलने के बाद विकास के पास एक अंजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को सीरियल किलर भाई सलीम का करीबी बताया। उसने विकास से 50 हजार रुपये की रंगदारी की मांग की। रुपये न देने की बात सुनकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। कॉल करने वाले ने विकास को सीरियल किलर सलीम के बारे में भी बताया। प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह के मुताबिक पीड़ित की तहरीर पर नसीमुद्दीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सर्विलांस सेल की मदद से रंगदारी मांगने वाले के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें