आलोक ने बताया कि अगस्त में 75 में से 64 जिलों ने कारोबारी सहूलियत में अपनी रैंकिंग में सुधार किया है। कानपुर नगर, गोरखपुर, वाराणसी, मेरठ, ललितपुर और सीतापुर सहित 15 से अधिक जिलों ने जुलाई की तुलना में चार से अधिक स्थानों की प्रगति की है।
मासिक उपयोगकर्ता संतुष्टि फीडबैक और शिकायत निस्तारण में वृद्धि राज्य में जमीनी स्तर पर सकारात्मक परिवर्तन के स्पष्ट संकेत हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि 2021 में बिजनेस रिफॉर्म एक्शन प्लान रैंकिंग में उत्तर प्रदेश उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगा। इसमें जिला स्तरीय मासिक ईज ऑफ डूइंग बिजनेस रैंकिंग की विशेष भूमिका होगी।