सीजी सिटी के 71 एकड़ एरिया में 360 करोड़ रुपये खर्च कर बन रहा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम दिसंबर में मुकाबले के लिए तैयार हो जाएगा। यहां खेल की शुरुआत रणजी ट्रॉफी के मैच से होगी। पहला मुकाबला कर्नाटक व आंध्रप्रदेश के बीच होगा। अंतरराष्ट्रीय सुविधाओं के साथ तैयार हो रहे इस क्रिकेट स्टेडियम में पहला मैच 7-10 दिसंबर के बीच खेला जाएगा।
आयोजन से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि यूपी क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की तरफ से मैच कराने की अनुमति मिल चुकी है। यह मैच कर्नाटक और आंध्रप्रदेश के बीच खेला जाएगा।
अभी तक कानपुर या लखनऊ में से किसी एक मैदान में यह मैच कराए जाने पर यूपीसीए को अंतिम फैसला लेना था। नवंबर के पहले सप्ताह में यूपीसीए की टीम के निरीक्षण केबाद लखनऊ को मैच कराने के लिए हरी झंडी दे दी गई।