मृतक रणजीत बच्चन और विनय कटियार।
- फोटो : amar ujala
वहीं, भाजपा के फायरब्रांड नेता व पूर्व राज्यसभा सांसद विनय कटियार ने रणजीत बच्चन की हत्या को सोची समझी साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह दूसरे हिंदू महासभा नेता की हत्या है और कोई न कोई साजिश के तहत इस तरह के कार्य कर रहा है। उन्होंने आशा जताई कि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी इस घटना को गंभीरता से लेंगे और इसकी गहनता से जांच की जाएगी।
राम नगरी अयोध्या में पत्रकारों से बात करते हुए विनय कटियार ने कहा कि जिस प्रकार से ये हत्याएं हो रही हैं। यह बड़ा गंभीर मामला है। यह दूसरे हिंदू महासभा के नेता की हत्या है। कोई न कोई साजिशन इस प्रकार का कार्य कर रहा है। इसको गंभीरता से लेना चाहिए और मैं समझता हूं कि मुख्यमंत्री योगी इस घटना पर जरूर गंभीर होंगे। कटियार ने उम्मीद जताई कि जिन्होंने वारदात को अंजाम दिया वह जल्द ही पकड़े जाएंगे।
पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जताई
विनय कटियार ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जताई है। उन्होंने कहा कि यह एक साजिश है। जिसकी गहनता से जांच होनी चाहिए।
घटनास्थल का एक दृश्य व मिला खोखा।
- फोटो : amar ujala
बता दें कि राजधानी लखनऊ में विश्व हिन्दू महासभा के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष रणजीत बच्चन की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है। राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके हजरतगंज में रणजीत बच्चन की हत्या से सनसनी फैल गई है। रणजीत अपने मित्र आदित्य कुमार श्रीवास्तव के साथ मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। आदित्य को बायें हाथ में गोली लगी है।