फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू महासभा नेता की हत्या: पत्नी बोलीं, हिदुत्व का सिपाही चला गया, योगी जी कफन में भगवा दे दें

Sun, 02 Feb 2020 06:26 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
रणजीत बच्चन की पत्नी कालिंदी शर्मा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विश्व हिंदू महासभा के अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष रणजीत बच्चन की हत्या से बेसुध उनकी पत्नी कालिंदी निर्मल शर्मा ने बिलखते हुए कहा मीडिया से कहा कि मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से यही कहना चाहती हूं कि हिंदुत्व का आपका एक सिपाही चला गया है। उसे कफन में एक भगवा कपड़ा दे दीजिए। मैं समाज सेवा करती थी और जो भी मिलता था उसे समाज में लगा देती थी।

विज्ञापन

 


उन्होंने कहा कि हम लोग मुख्यमंत्री योगी की कोई खिलाफत नहीं करते थे। हिंदुओं को जगाते थे सोशल काम करते थे। घरों से कपड़े इकट्ठा कर गरीब बच्चों को देते थे यही हमारा काम था।

उन्होंने कहा कि मैं चाहती हूं कि मेरा असलहा सरकार रिन्यूअल करवा दे। मेरे रहने की कोई जगह उपलब्ध करवा दें। मेरे रोजगार की व्यवस्था करने के साथ ही मेरी आर्थिक मदद कर दें। मेरे पास कुछ भी पैसा नहीं है। परिजनों ने सरकार से 50 लाख रुपये मुआवजा, सरकारी नौकरी और आवास समेत कई मांगे रखी।

विज्ञापन

मृतक रणजीत बच्चन और विनय कटियार। - फोटो : amar ujala
वहीं, भाजपा के फायरब्रांड नेता व पूर्व राज्यसभा सांसद विनय कटियार ने रणजीत बच्चन की हत्या को सोची समझी साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह दूसरे हिंदू महासभा नेता की हत्या है और कोई न कोई साजिश के तहत इस तरह के कार्य कर रहा है। उन्होंने आशा जताई कि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी इस घटना को गंभीरता से लेंगे और इसकी गहनता से जांच की जाएगी।

- फोटो : amar ujala
राम नगरी अयोध्या में पत्रकारों से बात करते हुए विनय कटियार ने कहा कि जिस प्रकार से ये हत्याएं हो रही हैं। यह बड़ा गंभीर मामला है। यह दूसरे हिंदू महासभा के नेता की हत्या है। कोई न कोई साजिशन इस प्रकार का कार्य कर रहा है। इसको गंभीरता से लेना चाहिए और मैं समझता हूं कि मुख्यमंत्री योगी इस घटना पर जरूर गंभीर होंगे। कटियार ने उम्मीद जताई कि जिन्होंने वारदात को अंजाम दिया वह जल्द ही पकड़े जाएंगे।

रणजीत बच्चन। - फोटो : amar ujala
पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जताई
विनय कटियार ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जताई है। उन्होंने कहा कि यह एक साजिश है। जिसकी गहनता से जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन

घटनास्थल का एक दृश्य व मिला खोखा। - फोटो : amar ujala
बता दें कि राजधानी लखनऊ में विश्व हिन्दू महासभा के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष रणजीत बच्चन की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है। राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके हजरतगंज में रणजीत बच्चन की हत्या से सनसनी फैल गई है। रणजीत अपने मित्र आदित्य कुमार श्रीवास्तव के साथ मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। आदित्य को बायें हाथ में गोली लगी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें