फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजन द्विवेदी आईपीएस एसोसिएशन के अध्यक्ष

Fri, 23 Aug 2013 09:09 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएस एसोसिएशन की बैठक में गुरुवार को डीजी मानवाधिकार रंजन द्विवेदी को एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया। पिछले दिनों डीजी अतुल के सेवानिवृत्त होने से यह पद रिक्त चल रहा था।
विज्ञापन


पुलिस आफिसर्स मेस में आयोजित बैठक में डीजी प्रशिक्षण बीएम सारस्वत को एसोसिएशन का संरक्षक चुना गया है।
सचिव आईजी एसटीएफ आशीष गुप्ता ने बताया कि एसोसिएशन की बाकी की कार्यकारिणी पूर्ववत है। उन्होंने कहा, गुरुवार को आयोजित बैठक मुख्य रूप से अध्यक्ष का चुनाव करने के लिए हुई थी।

सचिव ने बताया कि इस बार से संरक्षक के चुनाव की प्रक्रिया शुरू की गई है। यह विचार भी किया गया है कि समय-समय पर इस पद पर सेवानिवृत्त डीजी स्तर के अधिकारियों को भी चुना जाए।
विज्ञापन

नए पदाधिकारियों का चयन करने के बाद उन्हें सितंबर के दूसरे पखवारे में प्रस्तावित एसोसिएशन की अगली बैठक में अपना एक्शन प्लान रखने को कहा गया है। यह प्लान मुख्यतया तीन बिंदुओं पर आधारित होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें