फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगोली व कलश सज्जा प्रतियोगिता

Sat, 02 Nov 2013 08:19 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गोमती नगर विस्तार स्थित ज्ञान पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को रंगोली, कलश व फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई। विभिन्न कक्षा वर्ग में विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में हाथ आजमाया।
विज्ञापन


कक्षा-छह से नौ के बीच हुई रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शशि, सुभाषिनी, अंजु, कोमल, तनु, कंचन, गोल्डी ने बेहतरीन रंगोली बनाई।
विज्ञापन


वहीं कलश सज्जा प्रतियोगिता में भीम, अमन व हसन ने खूबसूरत रंगों का प्रयोग किया। वहीं कक्षा-एक से पांच के बच्चों के लिए खेलकूद हुआ।

प्री-नर्सरी व केजी के बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई। कोई परी तो कोई कार्टून करेक्टर बनकर आया। बच्चों की नटखट अदा ने सभी का मन मोह लिया।

विद्यालय प्रबंधक जितेंद्र पांडे ने छात्रों से सुरक्षित दिवाली मनाने की बात कही। प्रधानाचार्य सुनीता त्रिपाठी ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें