फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rammandir Ayodhya : मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री ने रामलला को भेंट की चांदी की तीन किलो 333 ग्राम की तीन शिला

Fri, 02 Sep 2022 12:10 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, अयोध्या

सार

मध्य प्रदेश सरकार के परिवहन व राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने नेपाली बाबा आश्रम के महंत तपस्वी आत्मानंद महात्यागी उर्फ नेपाली बाबा का आशीर्वाद लिया। इसके बाद आश्रम से गाजे बाजे के साथ अपने समर्थकों के साथ शोभायात्रा निकालकर मंत्री राम जन्म भूमि पहुंचे।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के मंत्री ने अपने 400 समर्थकों के साथ किए रामलला के दर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश सरकार के परिवहन व राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने अपने 400 समर्थकों के साथ रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। साथ ही राम मंदिर निर्माण के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को तीन किलो 333 ग्राम की तीन चांदी की शिलाएं भी अर्पित की। इसके अलावा सात लाख 21 हजार का निधि समर्पण भी किया जो उनकी विधानसभा में अभियान चलाकर एकत्र किया गया था।

विज्ञापन

इससे पहले अयोध्या पहुंचे मंत्री गोविंद सिंह राजपूत व उनके समर्थको का नेपाली बाबा आश्रम में भव्य स्वागत सम्मान किया गया। मंत्री ने नेपाली बाबा आश्रम के महंत तपस्वी आत्मानंद महात्यागी उर्फ नेपाली बाबा का आशीर्वाद लिया। इसके बाद आश्रम से गाजे बाजे के साथ अपने समर्थकों के साथ शोभायात्रा निकालकर मंत्री राम जन्म भूमि पहुंचे। मंत्री ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई और ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को चांदी की सिला व अपने विधानसभा सुर्खी से एकत्र किए गए निधि समर्पण को भेंट किया।

 

इस दौरान मंत्री गोविंद सिंह ने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद राम मंदिर का निर्माण हो रहा है हम सब उसके साक्षी बन रहे है यह बड़े ही गौरव का विषय है। कहा की हमारे क्षेत्र में राम के प्रति भक्तों में अपार आस्था है यही आस्था प्रकट करने के लिए यह सभी भक्त हमारे साथ अयोध्य्या पहुंचे हैं। रामलला का दर्शन कर और राम मंदिर निर्माण कार्य का साक्षी बन कर हम सभी लोग आह्लादित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें