फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि पूजन के दिन नवरत्न जड़ित वस्त्र पहनेंगे रामलला, चारों भाइयों व हनुमान जी को पहनाई जाएगी नई पोशाक

Tue, 28 Jul 2020 02:49 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
अयोध्या राम मंदिर: रामलला को पहनाए जाने वाले वस्त्र सिलते भागवत प्रसाद। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

500 सालों के लंबे इंतजार के बाद भगवान राम का भव्य मंदिर बनने की ओर अग्रसर है। अयोध्या में 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवान राम की जन्मभूमि पर उनके भव्य मंदिर का शिलान्यास करेंगे। इसकी तैयारी जोरों पर चल रही हैं।

विज्ञापन


इस खास मौके पर भगवान राम के बाल स्वरूप रामलला और उनके तीन भाई, भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न सहित हनुमान जी को भी नई पोशाक पहनाई जाएगी। भूमि पूजन के दिन रामलला नवरत्न जड़ित पोशाक पहनेंगे। इनकी सिलाई का काम तेजी से चल रहा है।



कई पीढ़ियों से रामलला के वस्त्रों की सिलाई करने वाले टेलर भागवत प्रसाद और शंकर ने कहा कि प्रधानमंत्री बहुत ही शुभ दिन अयोध्या आ रहे हैं। टेलर भागवत प्रसाद कहते हैं कि यह दिन इतने लंबे इंतजार के बाद आया है। हमारे जन्म से पहले ही मंदिर के लिए संघर्ष शुरू हो गया था। पांच अगस्त को भगवान राम हरे रंग के मखमली वस्त्र पहनेंगे। जिस पर लाल और पीले रंग का बॉर्डर होगा।
विज्ञापन


प्रमोद वन बड़ी कुटिया में बाबू लाल टेलर्स के नाम से शंकर लाल की दुकान है। शंकर लाल का परिवार चार पीढ़ियों से रामलला के लिए वस्त्र की सिलाई करता आ रहा है। उन्होंने और उनके परिवार ने वह दौर भी देखा है जब रामलला ताला बंद मंदिर में थे। लंबे संघर्ष के बाद ताला खुला तो भगवान टाट में पहुंचे।

विज्ञापन

पांच अगस्त को हरे रंग का वस्त्र पहनेंगे रामलला

रामलला को हर दिन अलग-अलग रंग के कपड़े पहनाए जाते हैं। रामलला को सोमवार के दिन सफेद, मंगलवार को लाल, बुधवार को हरे, गुरुवार को पीले, शुक्रवार को क्रीम, शनिवार को नीले और रविवार को गुलाबी रंग के वस्त्र धारण कराए जाते हैं। पांच अगस्त को बुधवार का दिन पड़ रहा है। ऐसे में रामलला को हरे रंग के वस्त्र पहनाए जाएंगे।

पंडित कल्किराम द्वारा तैयार कराए जा रहे वस्त्र रामादल के अध्यक्ष पंडित कल्किराम द्वारा ये वस्त्र तैयार कराए जा रहे हैं। जिसे वे रामजन्मभूमि के पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास को सौंपेंगे। पंडित कल्किराम कहते हैं कि नवरत्नों से जुड़ी पोशाक को ऐसा बनाया जाएगा जो अब तक के इतिहास में कभी न बनी हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें