फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी में रहूं या न रहूं अखिलेश के साथ हमेशा रहूंगा: रामगोपाल यादव

Sun, 23 Oct 2016 10:31 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
रामगोपाल यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी से निकाले जाने के बाद प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि मुझ पर शिवपाल यादव द्वारा लगाए गए सारे बयान झूठे हैं। मुझे पार्टी से निकाले जाने का दुख नहीं है, ‌बल्कि दुख इस बात का है कि मुझ पर बे‌बुनियाद आरोप लगाए गए।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि मैं किसी भी सीबीआई जांच का हिस्सा नहीं हूं और दूसरी पार्टी के नेताओं से मिलते रहना ये तो एक सामान्य बात है।

उन्होंने एक टीवी चैनल को ‌दिए गए अपने बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के बुलावे पर सैफई में कार्यक्रम में आए थे।
विज्ञापन


उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया कि मैं पार्टी में रहूं या न रहूं अखिलेश यादव के साथ हमेशा रहूंगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें