फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपाल यादव का बड़ा फैसला, रामगोपाल के भांजे को पार्टी से निकाला

Sun, 18 Sep 2016 10:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
शिवपाल यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पहली बड़ी कार्रवाई करते हुए शिवपाल यादव ने रामगोपाल यादव के सगे भांजे व विधान परिषद सदस्य अरविंद प्रताप यादव को पार्टी से निकाल दिया।
विज्ञापन


अरविंद पर जमीन कब्जाने से लेकर गुंडागर्दी करने तक के आरोप हैं। बताया जा रहा है कि अरविंद ने सपा सुप्रीमो मुलायम स‌िंह यादव के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी ‌की थी, जिसके आधार पर यह फैसला ‌लिया गया है।

इस फैसले पर कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए रामगोपाल यादव के बेटे व फिरोजाबाद से सांसद अक्षय यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा कि परिवार में सभी नेताजी का बहुत सम्मान करते हैं, अरविंद ने उनके बारे में कुछ भी गलत नहीं कहा।
विज्ञापन


वहीं, जमीन कब्जाने के आरोपों पर अक्षय का कहना है कि पहले इस मामले की जांच की जानी चाहिए फिर कार्रवाई की जाए। अरविंद ने रविवार सुबह ही सीएम अखिलेश यादव से मिलकर अपना पक्ष रखा था और शाम को उन्हें निष्कासित कर दिया गया।
विज्ञापन


अरविंद पर की गई कार्रवाई के बाद एक बार फिर सपा में पारिवारिक विवाद बढ़ने के कयास लगाए जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें