फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आपातकाले मर्यादानाश की हालत में कांग्रेस सरकार'

Tue, 03 Sep 2013 02:35 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. राम गोपाल यादव ने कहा है कि देश में आर्थिक आपातकाल जैसे हालात हैं।
विज्ञापन


स्थिति बहुत भयानक हो गई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पर आपातकाल में मर्यादानाश की कहावत पूरी तरह फिट बैठ रही है।

उसे इस हाल में क्या करना है कुछ भी नहीं सूझ रहा है।

वह गोमतीनगर में एक हॉस्पिटल के शिलान्यास समारोह के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। प्रो. राम गोपाल ने कहा कि राज्यसभा में देश की भयावह होती आर्थिक स्थिति का मामला उन्होंने सबसे पहले उठाया।

तभी पेट्रोल की कीमतें बढऩे की आशंका जताई थी। तब किसी ने तवज्जो नहीं दिया। दो दिन बाद से सरकार ही आर्थिक आपातकाल जैसी बातें कहने लगी। उन्होंने कहा कि देश के इस हालात के लिए बीजेपी भी कम जिम्मेदार नहीं है।
विज्ञापन


अमेठी और रायबरेली में प्रत्याशी खड़ा करने से जुड़े सवाल पर प्रो. राम गोपाल ने कहा कि इस संबंध में फैसला पार्टी करेगी। अभी इन सीटों के अलावा भी सीटें बाकी हैं जहां प्रत्याशी घोषित किए जाने हैं।

पार्टी प्रत्याशियों में फेरबदल की आशंका से जुड़े सवाल पर सपा महासचिव ने इसे मीडिया की अटकल करार दिया। उन्होंने कहा कि समीक्षा एक अनवरत चलने वाली प्रक्रिया है, इस पर अटकलें नहीं लगनी चाहिए।
विज्ञापन


मुलायम पूरी तरह क्लीन
पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में सीबीआई की भूमिका को लेकर हुए सवाल पर उन्होंने साफ किया कि पार्टी अध्यक्ष के खिलाफ सीबीआई में देश में कहीं भी कोई मामला दर्ज नहीं है। एक शिकायत हुई थी जिसकी प्रारंभिक जांच हो चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें