अयोध्या में सरयू तट किनारे लक्ष्मण किला मैदान पर आज से शुरू हो रही फिल्मी कलाकारों से सजी रामलीला अद्भुत और भव्य होगी। हवा में उड़ते हनुमान जी और देखते ही देखते अदृश्य हो जाने वाले राक्षस आकर्षण का केंद्र होंगे। वैसे तो राम की नगरी अयोध्या में रामलीला की परंपरा सैकड़ों वर्ष पुरानी है, लेकिन यह पहला अवसर है जब बड़ी संख्या में फिल्मी सितारे रामलीला करने आ रहे हैं। अयोध्या के लक्ष्मण किला में शनिवार शाम 7 बजे से शुरू होने जा रही फिल्मी सितारों की रामलीला बेहद हाईटेक और डिजिटल होगी।
विज्ञापन
2 of 7
तैयार हो रहा पंडाल
- फोटो : अमर उजाला
भले ही दर्शक दीर्घा में राम भक्त रामायण के संवादों पर ‘जय श्रीराम’ का उद्घोष नहीं कर सकेंगे, लेकिन अयोध्या की इस रामलीला का प्रचार-प्रसार डिजिटल माध्यमों से पूरी दुनिया में होगा। इसके लिए देश के कोने-कोने से कलाकार अयोध्या पहुंच चुके हैं। रामलीला की प्रस्तुति में स्पेशल इफेक्ट का इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन
3 of 7
अयोध्या पहुंचे फिल्मी कलाकार
- फोटो : अमर उजाला
मनोज तिवारी, रवि किशन समेत कई कलाकार दिखेंगे
रामलीला में सांसद मनोज तिवारी, सांसद रवि किशन, अवतार गिल, असरानी, राकेश बेदी, शाहनवाज खान समेत कई कलाकार अभिनय कर लोगों का आकर्षण चुराएंगे। बिंदु दारा सिंह हनुमान बनेंगे। वह कुछ दिन पूर्व भी रामलीला कमेटी के साथ पूजन समारोह में शामिल होने आए थे। हालांकि कोरोना के कारण दर्शक साक्षात रूबरू नहीं हो पांएगे।
4 of 7
पूर्वाभ्यास करते कलाकार
- फोटो : अमर उजाला
डीडी भारती पर शाम सात बजे से होगा प्रसारण
रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुभाष मलिक (बॉबी) ने बताया कि रामलीला 17 से 25 अक्तूबर तक होगी। बताया कि 17 अक्तूबर को शाम 7:15 बजे गणेश वंदना के साथ संस्कृति मंत्री नीलकंठ तिवारी रामलीला का शुभारंभ करेंगे। जिसका सीधा प्रसारण डीडी भारती पर शाम 7 बजे से 10 बजे तक होगा। इसी मंचन का रिपीट प्रसारण दूरदर्शन के डीडी नेशनल पर अगले दिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आप देख सकेंगे। कोरोना के कारण दर्शक मंचन में शामिल नहीं हो सकेंगे।
विज्ञापन
5 of 7
रामलीला के बारे में बताते उससे जुड़े लोग
- फोटो : अमर उजाला
छह माह से चल रही थी तैयारी
रामलीला आयोजन समिति के अध्यक्ष सुभाष मलिक ने बताया कि रामलीला के मंचन के लिए बीते 6 महीने से तैयारियां की गईं थीं। देश के नामचीन कलाकारों की लिस्ट बनाई गई थी, जिन्हें रामलीला में महत्वपूर्ण किरदार निभाने हैं। कोरोना संक्रमण के कारण रामलीला देखने के लिए दर्शकों को आने की अनुमति नहीं है, लेकिन हमारा प्रयास होगा कि टेलीविजन और सोशल मीडिया के माध्यम से हर घर तक अयोध्या की अद्भुत रामलीला पहुंच सके। इसके लिए प्रदेश सरकार ने सहयोग किया है। रामलीला के मंचन को लेकर कलाकारों में बेहद उत्साह हैं। मलिक ने बताया कि, रामलीला का सेट तैयार है। हमारा प्रयास है कि ऐसी रामलीला हो, जिसे पहले कभी भारत के लोगों ने न देखी हो।
विज्ञापन
6 of 7
पूर्वाभ्यास करते कलाकार
- फोटो : अमर उजाला
रामलीला मंचन में होगा खास तकनीक का इस्तेमाल
वहीं दक्षिण भारत से आए स्टंट सीन के माहिर स्टंट डायरेक्टर ने बताया कि इस रामलीला में हवा में उड़ते हुए हनुमान जी का सीन पहले कभी लोगों ने नहीं देखा होगा। यह बेहद खास होगा। इसके अलावा रामलीला के कई ऐसे किरदार हैं जो अदृश्य हो जाते हैं, उन्हें प्रदर्शित करने के लिए खास तकनीक का प्रयोग होगा। यह दर्शकों को रोमांचित करेगा।
तीन महीने से कर रहे रिहर्सल: सोनू
अयोध्या की रामलीला में भगवान श्रीराम का किरदार निभाने वाले अभिनेता सोनू डागर तीन माह से रिहर्सल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रामलीला की स्क्रिप्ट देखकर एक बार मन में डर पैदा हुआ लेकिन फिर सब कुछ अच्छा होने लगा। अयोध्या में भगवान श्रीराम के किरदार को जीवंत करना बड़ी चुनौती होगी। उन्होंने कहा कि बुराइयों को त्याग कर जीवन में अच्छाइयों को अपनाना चाहिए। उन्होंने फुलवारी का छंदबद्ध संवाद भी सुनाया।
मां सीता का किरदार निभाना सौभाग्य की बात: कविता
अयोध्या की रामलीला में माता सीता का किरदार निभाने जा रही फिल्म अभिनेत्री कविता जोशी अयोध्या पहुंचकर बहुत ही प्रसन्न नजर आ रही थीं। उन्होंने कहा कि अयोध्या में माता सीता का किरदार निभाने का मौका मिला है। यह बड़े सौभाग्य की बात है। भगवान श्री राम की जन्मभूमि में रामलीला का मंचन जीवन का सबसे गौरवशाली क्षण है। कहा कि अपने किरदार के साथ न्याय करने का पूरा प्रयास करूंगी।