सपा की सदस्यता ग्रहण कर रमाकांत यादव ने कहा कि सपा में आकर मैं खुश हूं। सपा मेरा परिवार है। आज प्रदेश का युवा अखिलेश की तरफ देख रहा है। अखिलेश युवाओं के लिए एक उम्मीद हैं। मैं सपा का सच्चा सिपाही बनकर काम करूंगा और जहां मुझे तैनात किया जाएगा मैं पूरी तन्मयता के साथ काम करूंगा।
अखिलेश यादव ने भी कहा कि रमाकांत यादव के साथ पहले भी काम करने का मौका मिला फिर कुछ दूरियां बढ़ीं लेकिन अब कोई दूरी नहीं आएगी।
फूलन की बहन रुक्मिणी ने कहा कि वक्त की जरूरत है कि सपा मजबूत हो जिसके लिए हम एक-एक वोट बटोरकर जीत हासिल करेंगे।