फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम वन गमन मार्ग और अयोध्या-जगदीशपुर मार्ग फोर लेन होगा : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

Fri, 13 Dec 2019 03:29 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
विज्ञापन

कौशांबी में राम वन गमन मार्ग और अयोध्या-जगदीशपुर मार्ग को फोर लेन किया जाएगा। प्रदेश में नवघोषित 11 राष्ट्रीय राजमार्गों की मरम्मत और रखरखाव कार्य जल्द शुरू किए जाएंगे।

विज्ञापन


यह जानकारी उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के साथ नई दिल्ली में हुई बैठक के बाद दी।

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि राम गमन मार्ग, प्रयागराज के फाफामऊ सेतु, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे, अयोध्या-जगदीशपुर मार्ग को फोर लेन बनाने पर चर्चा की गई है।

रखरखाव के अभाव में खराब स्थिति में पहुंच चुके नव घोषित 11 एनएचएआई मार्गों की तुरंत मरम्मत कराने पर बात हुई। उन्होंने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे का निर्माण जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें